
अदला बदली के खेल में जिला मुख्यालय टिहरी की सीट पर सस्पेंस बरकरार।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मियां तेज है। कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। तो वहीं किशोर उपाध्याय आज बीजेपी में शामिल हो गए है और पार्टी उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है। वहीं कांग्रेस टिहरी से दूसरा उम्मीदवार उतारकर जबको चौका सकती है।
कांग्रेस ने उत्तराखंड में अपने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी से बाहर कर दिया है। 27 जनवरी को कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय को निष्कासित करने का लेटर जारी किया। बीते कुछ दिनों से चर्चा चल रही है कि किशोर उपाध्याय बीजेपी में शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है आज वे बीजेपी में शामिल हो गए है। बीजेपी किशोर उपाध्याय को टिहरी विधानसभा सीट से टिकट दे सकती हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही टिहरी विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
किशोर उपाध्याय 2002 में टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इसी चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के रतन सिंह को हराया था। इसके बाद 2007 में भी किशोर उपाध्याय टिहरी से ही चुनाव लड़े थे, इस बार उन्होंने बीजेपी के खेम सिंह चौहान को हराया था। हालांकि 2012 में किशोर उपाध्याय को टिहरी सीट से हार का सामना करना पड़ा था। किशोर निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश धनै से हार गए थे। 2014 में कांग्रेस हाईकमान ने किशोर उपाध्याय उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया था।
गुरुवार सुबह एक बार फिर प्रदेश में भारी उलटफेर देखने को मिला है एक तरफ किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया तो वहीं टिहरी विधानसभा से भाजपा के सिटिंग विधायक धन सिंह नेगी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
धन सिंह नेगी आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर पहुंचे और कांग्रेस के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की। भाजपा से टिकट कटने के चलते विधायक धन सिंह नेगी ने हरीश रावत से बात कर कांग्रेस का दामन थामा है। अब टिहरी विधानसभा से कांग्रेस धन सिंह नेगी को अपना प्रत्याशी बनाने जा रही है। जैसे की उम्मीद है अगर बीजेपी किशोर उपाध्याय को टिकट देती है तो सीधा मुकाबला नेगी बनाम उपाध्याय हो जाएगा।
टिहरी विधानसभा पर भाजपा और कांग्रेस आखिरी पल तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाए हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि किशोर उपाध्याय के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की संभावना बनी हुई थीं। उधर आज किशोर उपाध्याय के भाजपा में शामिल होते ही ये तय हो गया कि भाजपा टिहरी विधानसभा से किशोर उपाध्याय को चुनाव लड़ाने जा रही है तो ऐसे में खुद को ठगा सा महसूस कर रहे टिहरी से बीजेपी के वर्तमान विधायक धन सिंह नेगी ने भी फौरन पलटी मारी और कांग्रेस का दामन थाम लिया।