
उत्तराखंड में बारिश के साथ ही पहाड़ से बोल्डर मौत बनकर बरस रहे है। बड़े हादसे की खबर रुद्रप्रयाग से आ रही है। यहां केदारनाथ हाइवे पर तीर्थयात्रियों के वाहन पर पहाड़ी से बोल्डर आ गिरा। वाहन के परखच्चे उड़। मौके पर चीख-पुकार मच गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 10 अन्य चोटिल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है।हादसा केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया के पास हुआ है। यहां पहाड़ी से गिरे बोल्डर से यात्री वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में 10 लोग सवार थे। हादसे में वाहन में सवार महिला तीर्थयात्री पुष्पा मोहन भोसले (निवासी कास्टी जिला अहमद नगर महाराष्ट्र) की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए है। घायलों के नाम सामने आ गए है। घायल यात्रियों में एक स्थानीय एवं दो नेपाल के रहने वाले भी हैं।
घायलों का विवरण*:-
- ज्योति पत्नी श्री बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
- कल्पना पत्नी श्री जगदीश उम्र 59 वर्ष निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र।
- राम सालुंके पुत्र श्री दत्तामय उम्र 38 वर्ष निवासी गोंदा अहमदनगर महाराष्ट्र।
- क्रशाना पुत्र बाला साहब उम्र 12 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
- गौतम पुत्र श्री सुनील उम्र 24 वर्ष निवासी पटना बिहार।
- अंकित शर्मा पुत्र श्री उमाशंकर निवासी बिहार।
- शिव पुत्र श्री ओमप्रकाश उम्र 24 निवासी पटना बिहार।
- रमेश पुत्र श्री गब्बर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ासु।
- टीका राम उम्र 32 वर्ष नेपाल।
- पलमन पुत्र श्री बांके बहादुर उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाल।