BJP को घेरने के लिए कांग्रेस ने बनाई करारी रणनीति, कन्याकुमारी के साथ ही उत्तराखंड में भी चलेगी भारत जोड़ो यात्रा

उत्तराखंड

महंगाई, बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस सात सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर से अधिक लंबी इस यात्रा में कांग्रेस देश की जनता के साथ सीधा संवाद करेगी। इस यात्रा के साथ साथ उत्तराखंड में भी ब्लॉक से जिला स्तर तक भी पदयात्राएं की जाएंगी।सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल सिंह बोपाराय ने यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में इस यात्रा की बेहद ही आवश्यकता थी। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने देश को समृद्धि का सपना दिखाया था। जबकि हुआ बिलकुल उलटा। अच्छे दिनों का वादा करने वाली भाजपा ने देश को सबसे बुरे दौर में झोंक दिया है।भारत जोड़ों यात्रा तीन प्रमुख समस्याओं पर केन्द्रित है। इनमें पहली आर्थिक असमानताएं हैं। दूसरी सामाजिक भेदभाव है और तीसरी राजनीतिक तौर पर जरूरत से अधिक केन्द्रीकरण हैं। इन तीन प्रमुख समस्याओं के खिलाफ सभी भारतीयों को एकजुट करने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।

इस यात्रा में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला, संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया, अंकित शाह, इशिता सेढ़ा, राजपाल बिष्ट, मोहित उनियाल, यात्रा में सम्मिलित होंगे। बोपाराय ने कहा कि आज समाज को बांटा जा रहा है। देश के लागों को एक दूसरे से लड़ाने के लिए रोज षड़यंत्र किए जा रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी द्वारा किया जा रहा यह सामाजिक विभाजन हमारी एकता को कमजोर कर रहा है, जिससे हमारे दुश्मनों को मदद मिलती है। कांग्रेस राष्ट्रहित में अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष- संगठन मथुरादत्त जोशी, यात्रा के मीडिया प्रभारी पीके अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता भारत जोड़ो यात्रा गरिमा दसौनी आदि उपस्थित थे।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *