आज का इतिहास : उरी में 18 सितंबर 2016 हुआ था आतंकी हमला, कई जवानों ने गंवाई थी जान

आज का इतिहास

18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे। वहीं साल 1812 में इसी दिन मास्कों में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था। इस हादसे में 12 हजार लोगों की मौत हो गई थी।

देश दुनिया के इतिहास में 18 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1180 : फिलिप असस्टस फ्रांस के राजा बने।

1615 : थामस रोए इंग्लैंड के सम्राट जेम्स प्रथम के प्रतिनिधि के तौर पर मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात करने सूरत पहुंचे।

1803 : अंग्रेजों ने पुरी पर कब्जा किया।

1810 : चिली ने स्पेन से अलग होने की घोषणा की।

1812 : मास्को में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा तबाह, 12 हजार लोगों की मौत।

1851 : न्यूयार्क टाइम्स अखबार का प्रकाशन शुरू।

1919 : हालैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला।

1926 : अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान, ढाई सौ से ज्यादा की मौत।

1961 : तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1967 : नगालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।

1986 : महिला विमान चालकों ने पहली बार बम्बई से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया।

1988 : बर्मा का संविधान रद्द किया गया।

2003 : अगरतला और ढाका के बीच पहली बस सेवा शुरू।

2016 : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *