केदारनाथ धाम के पास ग्लेशियर से हिमस्खलन भरभराकर गिरा बर्फ का पहाड़

उत्तराखंड

केदारानाथ धाम में गुरुवार शाम चोराबाड़ी ग्लेशियर के कैचमेंट में हिमस्खलन आया है। एवलांच के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आया गया है। राहत की बात है कि हिमस्खलन से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नदियाें और संवदेनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस भी तैनात किया गया है। रद्रप्रयाग जिले में पिछले दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। बरसात की वजह से जनजीवन अस्त-वयस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई हैं, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। भारी बारिश के बाद भूस्खलन कई सड़कें भी बंद हो गईं हैं, जिससे श्रद्धालु फंस गए हैं।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *