मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उनका पंजीकरण करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों को सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उनका पंजीकरण करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबर को भी मजूबत बनाने को कहा है। महिला सुरक्षा को लेकर सचिवालय में शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक हुई।इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाएं रोजगार-स्वरोजगार से जुड़ें, इसके लिए सभी विभागों को मिलकर प्रयास करने होंगे। महिला कामगारों की सुरक्षा को विभागीय स्तर पर भी ठोस योजना बनाई जाए। नियमों के तहत महिलाओं को मातृत्व अवकाश मिलना सुनिश्चित किया जाए।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *