टिहरी: डांगचौरा के समीप हुआ दर्दनाक कार हादसा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत

टिहरी

NH707A टिहरी गाडोलिया के स्थान डांगचौरा के समीप 01 ओमनी कार संख्या UK 07-FC-6114 खाई में गिरी जिंसमे 8 लोग सवार थे, 01 व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मृत्यु अन्य 7 घायलों को 108 देवप्रयाग एम्बुलेन्स व रेलवे एम्बुलेन्स से श्रीकोट बेस अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया।

ग्राम डांगचौरा में एक वाहन सं0 UK 07-FC-6114 (ECCO कार- मारुति ओमनी वैन) रोड से करीब 70-80 मी0 नीचे गधेरे में गिरी थी, जिसमें चालक सहित 08 लोग सवार थे, जिनमें से 07 लोग घायल है व एक व्यक्ति की मौके पर मृत्यू हो गयी है, घायल व मृतक का विवरण निम्नवत है।

  1. आदित्य राणा पुत्र खुशपाल राणा नि0 हरेती ब्रह्मखाल उत्तरकाशी उम्र 20 वर्ष, (घायल) 2. भजनी देवी उम्र 75 वर्ष मो0नं0 8126255928, नि0 उपरोक्त, (घायल)
  2. आदर्श राणा उम्र 14 वर्ष नि0 उपरोक्त, (घायल)
  3. कल्पना उम्र 16 वर्ष, (घायल) 5. मंगल सिंह राणा पुत्र जबर सिह राणा उम्र 45 वर्ष नि0 खटूखाल उत्तरकाशी मो0नं0 9520744965, (घायल)
  4. धीरज कुमार नि0 उत्तरकाशी (चालक/ घायल)
  5. मणिका देवी पत्नी बिजेन्द्र सिह नि0 हरेती ब्रह्मखाल उम्र 58 वर्ष, (घायल),
  6. बिजेन्द्र सिह राणा नि0 उपरोक्त उम्र 60 वर्ष (मृतक) ,उपरोक्त सभी लोग ब्रह्म खाल ,उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रहे थे ।घायलों को स्थानीय लोगों/ थाना कीर्तिनगर पुलिस / SDRF यूनिट श्रीनगर द्वारा रेस्क्यू कर खाई से स्ट्रेचरों के माध्यम निकाला गया। व सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस/थाना हाजा के सरकारी वाहन के माध्यम से तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर भिजवाया गया। सम्बन्धित मृतक का पंचायतनामा मुर्तिब की कार्यवाही मौके पर पहुंचे राजस्व अधि0/कर्म0गण द्वारा सम्पादित की जा रही है।
Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *