भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया , विश्व कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

खेल जगत

भारत ने गुरुवार को वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका को स्तनाबूद कर दिया। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 302 रन से जीत दर्ज की। भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार सातवीं जीत है। भारत ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। भारत पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है। उसके खाते में 14 अंक हो गए हैं।

भारत ने श्रीलंका को हराया
भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया है। इस विश्व कप में टीम इंडिया अजेय बनी हुई है। भारत ने लगातार सातवां मैच जीतकर 14 अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने एक बार फिर एकतरफा जीत हासिल की है। इससे पहले एशिया कप सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 50 रन पर आउट कर आसान जीत हासिल की थी।

Epostlive.com