उत्तराखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड

उत्तराखंड में आज शाम से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में दस्तक देने के आसार हैं। इससे बुधवार और गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना जताई गई है। आज मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल कुछ दिनों तक कोहरे का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में के पर्वतीय इलाकों में दो महीने के बाद बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जगी है। बर्फबारी हुई तो इसका असर मैदानी इलाकों में दिखेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर लेकर बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा तक में ठंड में इजाफा हो सकता है।
ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना के चलते बुधवार और गुरुवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। पिछले साल नवंबर की शुरुआत से प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश और बराबरी नहीं होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। इस कारण प्रदेश में सूखे का संकट भी मंडरा रहा है। बारिश न होने के कारण किसानों और बागवानों के सामने दिक्कतें हो गई हैं। वहीं लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी मौसम प्रतिकूल बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में जहां कोहरा परेशानी खड़ा कर रहा है। वहीं अभी पहाड़ों में पाले का प्रकोप छाया हुआ है। देहरादून में भी सुबह के समय कई क्षेत्रों में कोहरा छा रहा है, जबकि पिछले दो दिनों से दिन के समय चटख धूप खिल रही है। दिन के समय धूप ठंड से राहत दे रही है लेकिन सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। सुबह शाम के समय हो रहे कोहरे के कारण रेल और हवाई सेवाओं पर भी इसका असर दिखाई दे रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। बुधवार और गुरुवार को मौसम की करवट बदलने की उम्मीद है। जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

Epostlive.com