मलबे की चपेट में वाहन आने से थराली मार्ग पर युवक की मौत, दो घायल

उत्तराखंड

मलबे की चपेट में वाहन आने से थराली मार्ग पर युवक की मौत, दो घायल

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बाद पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। बुधवार शाम को देवाल-थराली मार्ग पर भूस्खलन हो गया। इस दौरान एक दोपहिया वाहन पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर थराली पुलिस मौके पहुंची। तब तक लोग घायलों को निजी वाहन से देवाल स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जबकि मृतक के शव को 108 की मदद से रास्ता बंद होने के कारण थराली की जगह देवाल ले जाया गया।

Epostlive.com