जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास पहाड़ी से हुआ भारी भूस्खलन, लैंडस्लाइड के बाद से हाईवे बंद

उत्तराखंड

जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास पहाड़ी से हुआ भारी भूस्खलन, लैंडस्लाइड के बाद से हाईवे बंद

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा लंगसी टनल के पास दोपहर करीब 12:15 पर पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। यहां पर हाईवे पर बने टनल का मुहाना है। गनीमत रही कि इस दौरान यहां कोई वाहन नहीं चल रहा था। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे बंद
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास देखते ही देखते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा टनल के पास पहाड़ सड़क पर आ गिरा. लैंडस्लाइड के बाद से जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे NH-7 बंद है.

Epostlive.com