
टिहरी : कीर्तिनगर क्षेत्र में वाहन खाई में गिरने से तीन की दर्दनाक मौत, एक घायल
कीर्तिनगर, कीर्तिनगर-पैंडुला मैखण्डी रोड पर अमरोली के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ मिली जानकारी के अनुसार यहां एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
यहां देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर में बोलेरो वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक टिहरी जिले के कीर्तिनगर थाना क्षेत्र में वाहन के गहरी खाई में गिरने की सूचना है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को पुलिस ने बेस हॉस्पिटल श्रीकोट में भर्ती कराया है।
हादसे की जानकारी मिलते ही कीर्तिनगर कोतवाली से पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा था। खाई में जाकर पुलिस वाहन सवार चारों लोगों को ऊपर लेकर आई, लेकिन उससे पहले ही तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस ने तत्काल बेस हॉस्पिटल श्रीकोट भिजवाया।
मृतकों का नाम व विवरण
1. पंकज पुत्र कैलाश चंद्र, निवासी कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल (36 वर्ष)
2. रमेश लाल पुत्र सपरी लाल, निवासी अमरोली दुगड्डा टिहरी गढ़वाल
(40 वर्ष)
3. गणेश पुत्र उमेद सिंह निवासी अमरोली (31 वर्ष)
4. मनोज पुत्र दिनेश, निवासी अमरोली (29 वर्ष) गंभीर रूप से घायल