उत्तराखण्ड :
आरोपी मुकेश बोरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार
दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में नामजद दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश बोरा को यूपी के रामपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकेश को पकड़ने के लिए रामपुर से दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, मध्यप्रदेश में दबिशें दी थीं और अब पंजाब के लिए एक टीम रवाना होने वाली थी।
एक सितंबर को मुकेश बोरा के विरुद्ध महिला ने नौकरी पक्की करने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसी दिन पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज दिया। दो सितंबर को मुकेश बोरा पर पोक्सो की धारा बढ़ाई गई। क्योंकि महिला ने बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया था।
वहीं मीडिया के सामने मुकेश बोरा ने बयान देते हुए कहा कि उसे राजनीतकि षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है, जो लोग उसे चुनाव में नहीं हरा पाए उन लोगों ने यह अंतिम हथकंडा अपनाकर उसका 34 वर्ष का राजनीतिक कैरियर खत्म कर दिया.. लेकिन गोलू देवता और न्यायपालिका से उम्मीद है कि उसके साथ न्याय होगा।
