चौखंबा पर्वत पर विदेशी पर्वतारोही की खोजबीन में सर्च ऑपरेशन जारी..

उत्तराखण्ड

चौखंबा पर्वत पर विदेशी पर्वतारोही की खोजबीन में सर्च ऑपरेशन जारी..

अमेरिका और ब्रिटेन की है दोनों महिला टैकर्स, सेना के हेलीकॉप्टर से नही मिली लोकेशन

ज्योर्तिमठ सेना के हेलीपैड से वायु सेना व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम के द्वारा चौखंबा पर्वत पर विदेशी पर्वतारोही की खोजबीन में सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। पहले राउंड के सर्च अभियान करने के बाद अभी तक सफलता नहीं मिली है अब दूसरी बार के सर्च ऑपरेशन के लिए टीम रवाना हो गई है।

शुक्रवार को दिन घर चलाया गया वायु सेना के हेलिकॉप्टर से सर्च अभियान दोनों महिलाएं इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से अनुमति लेकर चौखंबा ट्रैकिंग पर गई थी। दोनों के पास 11 सितंबर से 18 अक्तूबर तक की अनुमति है। दोनों विदेशी महिला ट्रैकर्स चौखंबा पर्वत पर 6105 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच चुके थे। लेकिन अचानक उनके लापता होने की सूचना जिला प्रशासन को मिली।

इसके बाद जिला प्रशासन ने वायु सेना के दो हेलिकॉप्टर से सर्च अभियान चलाया। शुक्रवार को वायुसेना के दो चेतक हेलिकॉप्टर ने सहारनपुर एयरबेस से उड़ान भर चौखंबा-थ्री पर सर्च अभियान चलाया। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी दोनों ट्रैकर्स का पता नहीं चल पाया है।

6995 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चौखंबा पर्वत-थ्री के आरोहण के लिए ब्रिटिश नागरिक फायजने मान्नेरस (27) व यूएसए नागरिक मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से अनुमति लेकर चौखंबा ट्रैकिंग पर गए थे। उनके पास 11 सितंबर से 18 अक्तूबर तक की अनुमति है।
तीन अक्तूबर शाम को चौखंबा पर चढ़ाई के दौरान उनका सामान व अन्य उपकरण बैग सहित खाई में गिर गए। जिससे वे बर्फ से ढके चौखंबा पवर्त पर फंस गए। महिला पर्यटकों ने पेजर से अपनी एंबेसी से संपर्क किया। जिसके बाद चमोली जिला प्रशासन ने वायुसेना से सर्च अभियान चलाने का अनुरोध किया। शुक्रवार सुबह वायुसेना के दो चेतक हेलिकॉप्टरों ने सरसावा (सहारनपुर) एयरबेस से उड़ान भरी और बदरीनाथ से लगी चौखंबा-थ्री चोटी पर सर्च अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद भी लापता पर्यटकों का पता नहीं चल पाया है।
बृहस्पतिवार शाम को विदेशी पर्यटकों के चौखंबा में फंसने की सूचना मिली थी। जिस पर शुक्रवार सुबह वायुसेना से सर्च अभियान के लिए अनुरोध किया गया। वायु सेना के दो हेलिकॉप्टरों ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आज फंसे पर्यटकों को निकालने का प्रयास किया जाएगा।
संदीप तिवारी, जिलाधिकारी चमोली

Epostlive.com