
उत्तराखण्ड
अलविदा मनमोहन सिंह : PM मोदी समेत देश-विदेश की हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया। वे घर पर बेहोश हो गए थे। उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने बृहस्पतिवार रात यह जानकारी दी. एम्स ने बताया कि 92 वर्षीय सिंह को आज शाम ‘अचानक बेहोश’ होने के बाद गंभीर हालत में आपातकालीन विभाग लाया गया था. उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है. देश की कई मशहूर हस्तियां श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद कर रहे हैं.
राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे देर रात दिल्ली पहुंचेंगे।मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल ने लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया है।
मनमोहन सिंह 2 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती किया गया था।
देश की राष्ट्रपति ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा है, पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी उन दुर्लभ राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में भी समान सहजता से काम किया. सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में, उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा. उनका निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है.’ मैं भारत के सबसे महान सपूतों में से एक को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं.