राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं कैंची धाम , बाबा नीब करौरी महाराज का लिया आशीर्वाद

उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं कैंची धाम , बाबा नीब करौरी महाराज का लिया आशीर्वाद

नैनीताल दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार को मां नैना देवी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वह कैंची धाम पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने आधे घंटे से अधिक समय मंदिर में बिताते हुए बाबा का ध्यान लगाया।

राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन को लेकर धाम और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उनके पहुंचने से पहले प्रशासन ने श्रद्धालुओं की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी थी।
कैंची मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने राष्ट्रपति को बाबा से जुड़ी जानकारी दी। राष्ट्रपति ने मंदिर में बाबा की पूजा अर्चना के साथ अन्य मंदिरों में भी पूजा की। इस दौरान राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Epostlive.com