जिला बाल संरक्षण इकाई टिहरी के द्वारा उठड़ पिपोला गांव में चलाया गया जन जागरूकता कार्यक्रम

टिहरी

जिला बाल संरक्षण इकाई टिहरी के द्वारा उठड़ पिपोला गांव में चलाया गया जन जागरूकता कार्यक्रम

जिला बाल संरक्षण इकाई टिहरी गढ़वाल द्वारा ग्राम उठड़ पिपोला में जन जागरूक कार्यक्रम का आयोजन किया गया . जिसमें बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 द्वारा प्रतिभाग किया गया समिति के अध्यक्ष ऋषि कुमार द्वारा लोगों को समिति की कार्यप्रणाली के बारे में एवं बाल अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, बाल संरक्षण इकाई से विधि सह परिवीक्षा अधिकारी सुखदेव बहुगुणा द्वारा ग्रामीणों को बाल विवाह से सम्बंधित कानूनी जानकारी देकर जागरूक किया गया। सांस्थानिक संरक्षण अधिकारी द्वारा ग्रामवासियों को विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण से गोद लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई व गैर सांस्थानिक संरक्षण अधिकारी नवीन चंद्र भट्ट द्वारा भी ग्रामीणों को बच्चों की सुरक्षा की जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन से परियोजना समन्वयक दीपक भट्ट के द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन टोल फ्री 1098 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई इस मौके पर बाल कल्याण समिति की सदस्य मस्तराम डोभाल, जिला बाल संरक्षण इकाई से प्रीति काउंसलर, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोरमा देवी, प्रधान प्रतिनिधि संदीप नेगी व बच्चों के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।

Epostlive.com