
नई टिहरी। भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया । उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी टिहरी ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मस्ता सिंह नेगी के नेतृत्व में पार्टी दफ्तर से हनुमान चैक तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला दहन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा पश्चिम बंगाल की सरकार भाजपा के लोगों के पश्चिम बंगाल में जाने से डरी हुई है। वह भाजपा कार्यकर्ताओं पर चोरी छिपे हमला करवा रही है। कहा बीते गुरुवार को टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर कायराना हमला किया है, जिसकी भाजपा कार्यकर्ता घोर निंदा करते हैं उन्होंने राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई कर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है उधर दूसरी ओर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर ममता सरकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले की घोर भर्त्सना की है। प्रदर्शन करने वालों में विजय कठेत, मनीष राणा शीशराम थपलियाल, असकर अली, भूपेंद्र चैहान, डॉ प्रमोद उनियाल, रमेश रतूड़ी, हरि पुंडीर, सोहन चैहान प्रशांत उनियाल, मोहन लाल सेमवाल, रवि बहुगुणा, गौरव गुसाईं, नरेश नेगी आदि मौजूद थे।