
नेहरू पर्वतरोहण संस्थान (निम) से रेस्क्यू टीम प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में चमोली जनपद से त्रिशूल चोटी के लिए रवाना
चमोली- माउंट त्रिशूल पर पर्वतारोहण के लिए गया नौसेना का दल एवलांच आने से चपेट में आ गया। जिसमें करीब 10 पर्वतारोही लापता बताए जा रहे हैं। नेहरू पर्वतरोहण संस्थान (निम) से रेस्क्यू टीम प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में चमोली जनपद से त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गया है। इस संबंध में कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि यह सूचना नेवी की एडवंचर विंग से उनके पास आज सुबह आयी । जिसमें उन्होंने निम के सर्च एडं रेस्क्यू टीम से मदद मांगी है।
गौरतलब है कि नौसेना का यह दल 5 सेप्टेंबर को 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के लिए गया था। त्रिशूल माउंट बागेश्वर जनपद और चमोली जनपद के बीच में है। शुक्रवार सुबह दल चोटी के लिए आगे बढ़ा। इसी दौरान एवलांच आया जिसकी चपेट में नौसेना के पर्वतारोही दल आए हैं। उत्तरकाशी से निम की सर्च एंड रेस्क्यू टीम रवाना हुई है। इस संबंध में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया यह घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब हुई है। जिसमें करीब 10 नौ सेना के पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आए हैं और मिसिंग चल रहे हैं। पर्वतारोही दल के लिए सर्च अभियान में आगे आईटीबीपी भी जा सकती है क्योंकि ऐसे अभियानों में पहले भी रेस्क्यू कर चुकी है।