प्रधानमंत्री की मन की बात प्रेरणादायक- किशोर उपाध्याय।

टिहरी। टिहरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को गम्भीरता के साथ सुना गया। यंहा भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोंगों ने भी मन की बात को ध्यान से सुना। टिहरी के चम्बा में भाजपा द्वारा मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। यंहा इस कार्यक्रम में टिहरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी किशोर उपाध्याय भी मौजूद रहे। इस मौके पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहली बार सुना है, लेकिन प्रधानमंत्री की मन की बात काफी प्रेरणादायक रही है। उन्होंने कहा कि पीएम ने इस मन की बात में सभी वर्गों को शामिल किया है। किशोर ने कहा कि खासकर उत्तराखंड और हिमालयी राज्यों के परिपेक्ष्य में बोली गई बातें अति महत्वपूर्ण हैं। उपाध्याय ने कहा कि पीएम की इस मन की बात का असर विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। दरअसल किशोर उपाध्याय कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे है और हाल में ही उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है। भाजपा ने टिहरी विधानसभा क्षेत्र से किशोर को प्रत्यासी बनाया है।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *