घनसाली विधानसभा –निर्दलीय प्रत्याशी ने दर्शनलाल आर्य ने दिखाया अपना दम।

जनता है बदलाव के मूड में।

घनसाली विधानसभा 2022 चुनाव में पार्टी और निर्दलीय के बीच कांटे के टक्कर होने की पूरी संभावना दिख रही है। जिसमे निर्दलीय प्रत्याशी दर्शनलाल आर्य सब पर भारी पड़ते दिख रहे हैं।

घनसाली में शशि लॉज में होटल महासभा घनसाली द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे देश विदेश के सभी होटलियर युवाओं ने दर्शन लाल आर्य के समर्थन में वोट देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दर्शनलाल आर्य के समर्थन में आए एक हजार से अधिक समर्थकों में अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए बहुत उत्साह दिखा। दर्शनलाल आर्य का स्वागत ढोल दमाऊ सहनाई बजाकर किया गया, दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद चुनाव चिन्ह (खाने की थाली ) की पूजा की गई।

कार्यक्रम में विधानसभा की सभी पट्टी से आए पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों ने भी दर्शनलाल आर्य के पक्ष में वोट करने की अपील की। महिलाओं के अपार जन समूह ने भी दर्शनलाल आर्य को अपना समर्थन दिया। दर्शन लाल आर्य के पक्ष में भाजपा से अलग हुए दो दर्जन से अधिक पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों ने कहा की वर्तमान में घनसाली विधानसभा को विधायक नही बल्कि कुछ ठेकेदार किस्म के लोग चला रहे हैं इसलिए वही लोग अब भाजपा प्रत्याशी से जुड़े हैं।

जिला पंचायत सदस्य प्रताप सजवान ने भाजपा घनसाली की पोल खोलते हुए कहा की मोदी के कंधे पर बंदूक रखकर चलाई जा रही है नही तो 5 सालों में घनसाली में 5 विकास कार्य नहीं गिना सकते भाजपाई। भिलंग से जन समूह का प्रतिनिधितत्व कर रहे भजन रावत ने अपनी पट्टी से सबसे अधिक वोट दिलाने का संकल्प लिया। महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मीना नेगी ने कहा की भाजपा के प्रत्याशी और भाजपा ने उनकी हर बार अनदेखी की है जबकि उन्होंने जी जान से भाजपा के लिए काम किया लेकिन अब घनसाली विधानसभा में बदलाव की राजनीति जरूरी हो गई है।

कार्यक्रम में दर्शनलाल आर्य जी के समर्थन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सचिदानंद सेमवाल ने समर्थकों को बताया कि वह दर्शन लाल आर्य जी की दूरदर्शी सोच, समाजसेवा और कुशल व्यवहार के कारण विदेश से 2 महीने से आर्य के लिए काम कर रहे हैं। उनके साथ जीवन जोशी भी अपना पूरा साथ दे रहे हैं।

सोशल मीडिया में देश विदेशों से दर्शन लाल आर्य से जुड़े होटलियर का नाम सहित उच्चारण करवाते हुए दर्शन लाल आर्य ने सभी होटलियर भाइयों को विश्वास दिलाया कि वह तन मन धन से आपके साथ हैं। अपने भाषण में उन्होंने विधानसभा में विकास कार्यों में आने वाली सबसे बड़ी अड़चन कमीशनखोरी को खत्म करने का संकल्प लिया, साथ ही घनसाली में उनके होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में निशुल्क ट्रेनिग देने का वादा किया। वृद्ध, विधवा पेंशन, सड़क, जल, जैसे कई समस्याओं का निराकरण करने की बात कही, और लोगों से खाने की थाली का बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की।

होटल महासभा घनसाली के सभी होटलेलियर्स ने इस बार विधानसभा में दर्शन लाल आर्य को विधायक के रूप में अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समर्थकों साथ प्रताप सजवान, नरेंद्र सिंह, भजन रावत, राजेंद्र थपलियाल, मीना नेगी, सचिदानंद सेमवाल, पूर्ण सिंह बिष्ट, आशुतोष, राजेंद्र चौहान, गोविंद बडोनी, नवीन कंसवाल देव नैथानी आदी उपस्थित थे।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *