यू पी के सी एम योगी की जनसभा नई टिहरी में, भाजपा प्रत्यासियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

टिहरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ टिहरी पंहुचे, जहां उन्होंने जन सभा को संबोधित किया। उन्होंने यंहा जनता से भाजपा प्रत्यासियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भाजपा के राज में लगातार प्रगति कर रहा है और यदि फिर से यहां फिर से जनता ने भाजपा सरकार बनाई तो यह राज्य देश के अग्रणी राज्यों में सुमार होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं है, यहां हर चोटी और घाटी में मंदिर हैं, जिनसे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है। योगी ने कहा कि यहाँ चार धाम हैं। केदार नाथ धाम भव्य और दिव्य धाम बन गया है। बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामो का भी कायाकल्प किया जा रहा है। सी एम योगी ने कहा कि उत्तराखंड में 5वें धाम के तौर पर सैन्य धाम होना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना चाहती है। योगी ने तंज कसते हुए कहा कांग्रेस का पूरे देश मे सफाया हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस डूब रही है और जंहा बची हुई है,वहां डुबोने के लिए दोनों भाई बहन पर्याप्त है। इस मौके पर टिहरी से प्रत्याशी किशोर उपाध्याय और प्रताप नगर से भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह पंवार मौजूद थे।

Epostlive.com

102 thoughts on “यू पी के सी एम योगी की जनसभा नई टिहरी में, भाजपा प्रत्यासियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *