मार्च में ही पारा 30 डिग्री पार, संगम पर यात्रियों व पर्यटकों की भीड़।

टिहरी। देवप्रयाग तीर्थ में इस बार मार्च महीने में ही अचानक मौसम बदलने से लोग हैरान है।पिछले चार दिनों में ही यहां तापमान दस डिग्री बढ़ गया। दिन में तेज गरमी का असर यहां बाजारों में दिखने लगा है।जिसके चलते यहां आवाजाही एकाएक कम हो गई है।वहीं देवप्रयाग संगम पर गंगा स्नान के लिए बाहरी क्षेत्रों से यात्रियों व पर्यटकों की भीड़ पूरे दिन उमड़ रही है। तेज गरमी में गंगा के शीतल जल से स्नान में स्नान कर यात्रियों व पर्यटकों को काफी राहत मिल रही है।यमुना विहार निवासी गौरव चोधरी व धर्मेन्द्र सिंह नेबताया कि वह चोपता,तुंगनाथ के लिए निकले थे मगर तेज गरमी के चलते उन्हें देवप्रयाग में गंगा स्नान से काफी राहत मिली है।वहीं संगम पर पूजन कराने वाले जमुना प्रसाद डबराल के अनुसार अचानक बढ़ी गरमी से गंगा स्नान करने वालो की पूरे दिन भीड़ उमड़ रही है। गरमी का कारण क्षेत्र में चारो ओर फैली धुंध को भी माना जा रहा है।जिसके कारण आसपास की पहाड़ियों नहीं दिख रही हैं वहीं सुबह सूरज भी लाल गोले की तरह उदित होता दिख रहा है।गरमी ब धुंध से यहां लोगो में खासी , जोड़ व बदन दर्द की शिकायत सामने आ रही है।

Epostlive.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *