डीएम ने की 11 लाख 25 हजार की धनराशि आवंटित, सिंचाई के लिए किसानों को पाइप दिए गए।

टिहरी। टिहरी की जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने वर्ष 2021-22 में अपने अनटाईड फण्ड से क्षतिग्रस्त नहर से पुनः सिंचाई करने के उद्देश्य से किसानों को सिंचाई के लिए पाइप प्रदान करने हेतु मुख्य कृषि अधिकारी को रूपये 11 लाख 25 हजार की धनराशि आंवटित की है।
मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा अनटाईड फण्ड से आवंटित धनराशि रूपये 11 लाख 25 हजार का उपयोग क्षति ग्रस्त नहर से पुनः सिंचाई करने के उद्देश्य से किसानों को सिंचाई के लिए एचडीपीई पाइप प्रदान किये गये। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत ग्राम सभा मठियाली, मिंडाथ, बुडोगी, खर्की, फलसारी, नीर, क्यारा, बनाली, बेरनी तथा धारपंयाकोटी में किसानों को सिंचाई हेतु अलग-अलग साइज के एचडीपीई पाइप दिये गये। वहीं झालीमाली माता समूह पयालगांव, ग्राम प्रधान कोटर, जय योगेश्वर ग्राम संगठन पजेगांव, जैविक कृषि स्वयं सहायता समूह मैधार, हरियाली कृषि स्वयं सहायता समूह तिमली, माँ बागेश्वरी स्वयं सहायता समूह नोडूकाटल, माँ बागेश्वरी स्वयं सहायता समूह मजियाड़ी तथा बनाली, फलसारी, मठियाली, क्यारा में भी किसानों को सिंचाई के लिए अलग-अलग साइज के एचडीपीई पाइप प्रदान किये गये, ताकि किसानों को कृषि उत्पादन में सहायता मिल सके।

Epostlive.com

117 thoughts on “डीएम ने की 11 लाख 25 हजार की धनराशि आवंटित, सिंचाई के लिए किसानों को पाइप दिए गए।

  1. ¡Bienvenidos, exploradores de la fortuna !
    Casino online fuera de EspaГ±a con RTP alto – п»їhttps://casinoporfuera.guru/ casinoporfuera
    ¡Que disfrutes de maravillosas premios asombrosos !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *