उत्तराखंड- अंतर्राष्ट्रीय सेब महोत्सव का शुभारंभ।

देहरादून- मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रेंजर ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय अन्तराष्ट्रीय एप्पल महोत्सव का शुभारम्भ किया।

Epostlive.com

खबरें राज्य से विदेश तक।

स्वास्थ्य – उत्तराखंड मे अब गोल्डन कार्डधारक मरीजों को किडनी ट्रांसप्लांट इलाज की सुविधा मिलेगी। सी एम पुष्कर धामी ने घोषणा की कि जल्द ही आयुष्मान पैकेज मे इसको शामिल किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री – उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा की पहाड़ों मे निजी अस्पताल खोलने पर अब सरकार अनुदान देगी।

कोरोना – उत्तराखंड मे बीते 24 घंटे मे 17 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या 249 पहुँच गई है।

कोविड टीकाकरण पर नई गाइड्लाइन जारी- जो लोग सेंटर पर नहीं जा सकते उन्हे घर जाकर लगाई जाएगी वैक्सीन।

आईपीएल 21 – आज रॉयल चैलेंज बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग का मुकाबला।

अंतर्राष्ट्रीय – वाणिज्य, व्यापार, ऊर्जा के क्षेत्र मे विस्तार को लेकर पी एम मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के बाद जापान के पी एम योशीहीदे सुगा और ऑस्ट्रेलिया के पी एम स्कॉट मॉरिसन से मुलाकात की।

पितृपक्ष – पितृपक्ष के 5 वें दिन पिंडवेदी पर यम,कौवा, कुत्ता को उड़द का पिंड बना कर तर्पण दिया जाता है।

इतिहास – आज के दिन 2014 भारत ने अपने पहले ही प्रयास मे सफलता हासिल करते हुए मंगल पर अपना अंतरिक्ष यान भेजा ।

जीवन मंत्र – स्पष्ट बोलना पीठ पीछे बोलने से कई बेहतर है।

Epostlive.com

अब चारधाम यात्रा के लिए भी फर्जी रजिस्ट्रेशन, सत्यापन के बाद 35 रजिस्ट्रेशन फर्जी निकले। बिना दर्शन किये घर वापस भेजा।

देहरादून । उत्तराखंड में कोविड गाइडलाइंस के अनुसार शुरू होने वाली चारधाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन कार्ड बनाने में फर्जीवाड़ा होने की जानकारी सामने आ रही हैं। 18 सितंबर से यात्रा शुरू होने के उपरांत पिछले 3 दिनों में केदारनाथ धाम दर्शन से पहले रुद्रप्रयाग पुलिस चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान 35 ऐसे रजिस्ट्रेशन कार्ड पकड़े गए जिनका सत्यापन करने पर उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिला। उनका 250 रुपये का चालान काट उन्हें केदारनाथ दर्शन से वंचित कर अपने गृह क्षेत्र वापस भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल इस तरह के फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड केदारनाथ धाम यात्रा आने वाले लोगों के पकड़े गए हैं जो देश के अलग-अलग राज्यों से यहां पहुंच रहे हैं। बता दें कि राज्य सरकार की एडवाइजरी के मुताबिक कोविड-19 गाइडलाइंस अनुपालन के साथ-साथ चारधाम यात्रा से पहले किसी भी श्रद्धालु को उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड और देहरादून स्मार्ट सिटी साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इसी रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही चार धाम यात्रा करने की अनुमति प्रदान होती है। देश के अलग-अलग राज्यों से चार धाम की यात्रा पर आने वाले यात्री देवस्थानम बोर्ड और देहरादून स्मार्ट सिटी से रजिस्ट्रेशन करा कर उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। लेकिन अब फर्जी रजिस्ट्रेशन कराने के मामले भी शुरू हो गया है। कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए यात्रा शुरू होने के 4 दिन में कुल 9606 श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किये हैं। गढ़वाल रेंज से मिली अधिकारिक जानकारी के मुताबिक 18 सितंबर से 22 सितंबर तक गंगोत्री धाम में 1410, यमुनोत्री धाम में 1000, केदारनाथ धाम में 3,019 और बदरीनाथ धाम में 3,716 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। वहीं, हेमकुंड साहिब में 461 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। आपको बता दें कि चारधाम यात्रा में सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। चारधाम यात्रा पर रोजाना जो यात्री आ रहे हैं, उनमें गंगोत्री धाम में 297, यमुनोत्री धाम में 320, केदारनाथ धाम में 567 और बदरीनाथ धाम में 810 श्रद्धालुए दर्शन कर रहे हैं, जबकि हेमकुंड साहिब में रोजाना 170 भक्त माथा टेक रहे हैं। यानी यानी प्रतिदिन लगभग 2,164 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर रहे हैं।

Epostlive.com

शिक्षा विभाग-उत्तराखंड सहायक अध्यापकों के नियुक्ति पत्र किये गये जारी।

उत्तराखंड में मंगलवार से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। इस नियुक्ति पत्र का पिछले कई दिनों से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे। जिसकी शुरुआत बागेश्वर जनपद से की गई। चयनित किए गए सभी अध्यापकों को किस विद्यालय में, कहां पर नियुक्ति होनी है इसके लिए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। चयनित सभी अध्यापकों को प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शुभकामनाएं दी हैं। कैबिनेट मंत्री पांडे ने बताया कि जल्द ही दूसरे जिलों में भी चयनित किए गए शिक्षकों की नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

Epostlive.com

आज की सुर्खियां।

प्राथमिक स्कूलों में डेढ़ साल बाद लौटी रौनक- उत्तराखंड 1 से 5वीं कक्षा तक के सभी स्कूल आज से खुले।

चारधाम यात्रा- केदारनाथ धाम के लिए 1 अक्टूबर से होंगी हेली सेवा की शुरुआत।

शोक – अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी को आज दी जाएगी समाधि।

दिवस – आज अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस है। 1982 में हुई थी इसकी शुरुआत। संयुक्त राष्ट्र ने 21 सितम्बर 2002 से इसे मनाए जाने की घोषणा की। थीम Shaping Peace Together.

अंतर्राष्ट्रीय – पाकिस्तान में पहली बार हिन्दू लड़की डॉ सना रामचंद गुलवानी (27) को पहली बार प्रशासनिक सेवा (CSS) के लिए चुनी गई।

श्राद्ध – श्राद्ध पक्ष देवप्रयाग में पितृ कार्य और पिंडदान का विशेष महत्व है। यहां पड़ोसी देश नेपाल सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से अपने पितरों का तर्पण करने पहुंचते हैं।

मौसम टिहरी- 29• से दोपहर को बढ़ता हुआ। बारिश की संभावना 80%

IPL 2021- आज पंजाब किंग्स व राजस्थान रॉयल का मुकाबला।

Epostlive.com

आज की सुर्खियां।

राजनीति- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश भर के दौरे पर। मंगलवार को रुद्रप्रयाग में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे।
मेला- टिहरी जनपद के सीमांत गाँव गंगी में प्रसिद्ध भेड़ रिंगाई उत्सव का आयोजन आज। हर 3 वर्ष में होता है आयोजन।
कोरोना- उत्तराखंड में डेढ़ साल में सबसे कम 6 संक्रमित ।चारधाम यात्रा- 2 दिन में 42 हजार ई पास जारी। केदारनाथ दर्शन की बुकिंग फूल।
आस्था- आज से पितृ पक्ष का प्रारंभ। 6 अक्टूबर तक रहेगा। इन दिनों में पित्रों की तृप्ति के लोए श्राद्ध किये जाते हैं। तिथि पूर्णिमा, माह भाद्रपद,शुक्ल पक्ष।
पंजाब को चरणजीत सिंह चन्नी के रूप में मिलेगा पहला दलित मुख्यमंत्री।
व्यापार -कच्चे तेल में 3 फीसदी गिरावट।
अंतरराष्ट्रीय- कर्ज के बोझ में दबा पाकिस्तान अब अर्जेन्टीना को बेचेगा अपने 12 लड़ाकू विमान।
विचार – सादगी परम सौंदर्य,क्षमा उत्कृष्ट बल,विनम्रता सबसे अच्छा तर्क और अपनापन सर्वश्रेष्ठ रिश्ता है।

Epostlive.com

केजरीवाल का दांव-सरकार बनी तो 6 माह में देंगे 1 लाख रोजगार।

हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को उत्तराखंड दौरे पर हैं। अरविंद केजरीवाल अभी हल्द्वानी में हैं। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पलायन के क्षेत्र में कई घोषणाएं की हैं। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने वादा किया है कि उनकी सरकार आने के 6 महीने के अंदर एक लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा है कि उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए कई योजनाओं के बारे में सोचा है। उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में मोहल्ला क्लीनिक खोलने की बात कही है। साथ ही पहाड़ों से पलायन रोके और यहां रोजगार पैदा करने का भी ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने यहां पर्यटन के क्षेत्र को विकसित किए जाने की जरूरत है। केजरीवाल ने रोजगार को लेकर कहा है उनकी सरकार सरकारी नौकरियां तो देगी ही साथ ही यहां टूरिज्म सेक्टर में रोजगार के असीमित संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा है कि रोजगार और पलायन मंत्रालय बनाया जाएगा। मंत्रालय का काम युवाओं के पलायन रोकना और उत्तराखंड के युवाओं का रिवर्स पलायन करना होगा। उन्होंने उत्तराखंड में बायोटेक इंडस्ट्री शुरू करने का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही आप की सरकार आने पर रोजगार ना मिलने तक युवाओं पर 5 रुपये का बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। इसके अलावा नौकरियों में उत्तराखंड के लोगों को 80% नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से 21 सालों में जो राज्य की दुर्दशा हुई है, उसे 21 महीने में सुधार दूंगा. इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में रोजगार और पलायन मंत्रालय बनाया जाएगा। उत्तराखंड के बच्चों को जॉब पोर्टल के माध्यम से रोजगार दिया जाएगा।

Epostlive.com

स्पेसएक्स ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में भेजे गए चार आम नागरिक सुरक्षित लौटे

अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने 4 आम नागरिकों को तीन दिन तक पृथ्वी की कक्षा में चक्कर लगाने के लिए रवाना किया था। अब चारों लोग पृथ्वी की परिक्रमा कर सफलतापूर्वक धरती पर लौट आये हैं। यह अंतरिक्ष यान दुनियां में पहली बार सिर्फ आम नागरिकों को लेकर पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च हुआ था। ऐसा पहली बार हुआ है जब एक रॉकेट में मौजूद कोई भी व्यक्ति पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नही है।

Epostlive.com

चुनौतियां भी मगर चारधाम यात्रा का ऐलान

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चारधाम यात्रा पर लगी रोक हटा दी है। इसके बाद कल यानी 18 सितंबर से प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होगी। चारधाम यात्रा के ऐलान के बाद सबसे बड़ी चुनौती चारधाम यात्रा में पड़ने वाली सड़कें हैं, जो मॉनसून सीजन में भूस्खलन के कारण लगातार बंद हो रही हैं। इस बात से अनुमान लगाया सकता है कि ऋषिकेश से श्रीनगर के बीच 15 ऐसी जगहें हैं, जहां बरसात के दिनों में लगातार पहाड़ियां दरक रही हैं, जिससे कई दिनों तक मार्ग तो बंद हो ही रहा है, पहाड़ियों से पत्थर गिरने से कई लोगों की जान तक चली गयी है। इस मॉनसून सीजन में ऋषिकेश-श्रीनगर मार्ग ने राहगीरों को खासा परेशान किया है। बारिश होते ही तोता घाटी, कौड़ियाला, देवप्रयाग, शिव मूर्ति, चमधार, फरासू जैसे 15 ऐसे डेंजर जोन हैं, जो बारिश होते ही दरकने लगते हैं, जिसके कारण मार्ग कई-कई दिन तक बंद हो जा रहा है। मार्ग की देखभाल करने वाली एजेंसी लोक निर्माण विभाग की मानें तो अभी सड़कें चारधाम यात्रा के लिए ठीक नहीं हैं। अभी बहुत तैयारी की आवश्यकता है। विभाग ने चारधाम यात्रा को लेकर अभी अपनी पूरी तैयारी नहीं की है। चारधाम यात्रा आधी-अधूरी तैयारियों के साथ खोली जा रही है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि बरसाती सीजन में विभाग को 15 लाख का फंड दिया गया था, जिससे वे मशीनों के जरिये मार्ग खोल रहे थे। अभी मार्ग को मात्र ट्रैफिक लायक बनाया गया है। यात्रा के उद्देश्य से अभी मार्ग तैयार नहीं है। चारधाम यात्रा को लेकर भी तैयारी पूरी नहीं है। तैयारी की आवश्यकता है।

Epostlive.com

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने किया पौधरोपण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोद के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली की वजह से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है।

मुख्यममंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्र मोदी का विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं।

Epostlive.com