वैज्ञानिक सोच ही विकास का आधार: डॉ० त्रिपाठी

टिहरी

वैज्ञानिक सोच ही विकास का आधार: डॉ० त्रिपाठी

वैज्ञानिक सोच ही राष्ट्रीय विकास का आधार है। अशिक्षा एवं अंधविश्वास पिछड़ेपन की निशानी है। हम सभी को अपने जीवन में तर्क और विज्ञान का सहारा लेना चाहिए। हमारा संविधान भी हमें वैज्ञानिक सोच अपनाने की प्रेरणा देता है। यह बाते सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल श्री आलोक राम त्रिपाठी ने दिनांक 28.02.2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर वैदिक मेडिकल एंड मैनेजमेंट कॉलेज, बुरांशवाड़ी, चंबा,टिहरी गढ़वाल में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में कही। शिविर में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने सर्वप्रथम महान वैज्ञानिक सी. वी. रमन के योगदान का उल्लेख किया, तत्पश्चात उन्होंने स्वास्थ्य, पर्यावरण, न्याय आदि के क्षेत्र में हुए विज्ञान के योगदान का उल्लेख किया तथा विभिन्न वैज्ञानिक प्रणालियों फॉरेंसिक विज्ञान, डी एन ए प्रोफाइलिंग आदि के महत्व की चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने छात्र छात्राओं के प्रश्नों का समाधान किया।उक्त संस्थान के प्रबन्धक योगेश रमोला द्वारा भी उपस्थित छात्रों को विज्ञान की विशेषता के बारे में जानकारी दी, इस अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां, संस्थान के निदेशक श्री योगेश रमोला एवं शिक्षक श्री राकेश बहुगुणा तथा संस्थान के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।