होलिका दहन दो को, चार मार्च को खेला जाएगा रंग

टिहरी

होलिका दहन दो को, चार मार्च को खेला जाएगा रंग 

होलिका दहन दो मार्च को होगा, लेकिन अगले दिन यानी तीन मार्च को रंग नहीं खेला जाएगा। इस बार होलिका दहन के अगले दिन होली नहीं खेली जाएगी, रंग पर्व चार मार्च को मनाया जाएगा। हालांकि ऐसा कम ही देखने को मिलता है। इसका कारण भी है।

भद्रा और चंद्रग्रहण
रंग खेलने को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। होलिका दहन के बाद रंग कब खेलें, इसे लेकर लोगों के मन में शंका उठ रही है। हमेशा होलिका दहन के अगले दिन रंग खेला जाता है, लेकिन अबकी भद्रा और चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन के एक दिन बाद अर्थात चार मार्च को रंग खेला जाएगा।

किस दिन होलिका दहन और किस दिन रंग

2 मार्च की रात में फाल्गुन पूर्णिमा रहेगी, इसलिए होलिका दहन इस रात में होगा, लेकिन अधिकांश पंडितों के मुताबिक चंद्रग्रहण की वजह से होली (धुलंडी) 3 नहीं, 4 मार्च को खेली जाएगी।

3 मार्च को चंद्रग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा।
ग्रहण दोपहर 3.21 बजे से शाम 6.47 मिनट तक रहेगा।
सूतक और ग्रहण के प्रभाव में रंग-गुलाल खेलना शुभ नहीं माना जाता, इसलिए 3 मार्च को रंगों की होली नहीं खेली जाएगी।
3 मार्च की शाम को ग्रहण समाप्त होने के बाद शुद्धिकरण और स्नान किया जाएगा।
इसके अगले दिन 4 मार्च को रंगों की होली का उत्सव मनाया जाएगा।