चतुर्थ टिहरी कप महिला फुटबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

सू.वि.टिहरी

चतुर्थ टिहरी कप महिला फुटबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल दीपक रावत ने बताया कि चतुर्थ टिहरी कप महिला फुटबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन दिनांक 09 मार्च, 2026 को पीटीसी मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 07 मार्च, 2026 को किया गया था। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का प्रथम सेमीफाइनल मैच मुनस्यारी (पिथौरागढ़) एवं चमोली के मध्य खेला गया, जिसमें चमोली ने 1–0 से मुनस्यारी (पिथौरागढ़) को पराजित किया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच उत्तरकाशी (हॉस्टल) एवं बागेश्वर के बीच खेला गया, जिसमें बागेश्वर ने 1–0 से जीत दर्ज की।
फाइनल मुकाबला चमोली एवं बागेश्वर के बीच खेला गया, जिसमें चमोली ने 1–0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार द्वारा भी विजेता एवं उपविजेता टीमों को अपनी ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए।