खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान 5 घरेलू एलपीजी सिलेंडर किए जब्त

टिहरी

खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों के निरीक्षण के दौरान 5 घरेलू एलपीजी सिलेंडर किए जब्त

 

एलपीजी सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों हेतु करना गंभीर श्रेणी का अपराध

टिहरी:  खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा नगर पालिका क्षेत्र देवप्रयाग एवं देवप्रयाग ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर देवप्रयाग से तीन धारा तक होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों आदि व्यापारिक संस्थानों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान विभिन्न संस्थानों से कुल 5 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए । जब्त किए गए सिलेंडर को अग्रिम आदेशों तक प्रबंधक चंद्रबदनी गैस सेवा, अंजनीसैन की सुपुर्दगी में रखा गया । अन्य संस्थान व्यवसायिक एलपीजी सिलेंडर, electric induction एवं चूल्हे का प्रयोग खाना पकाने हेतु प्रयुक्त करते पाए गए । संयुक्त टीम द्वारा सभी प्रतिष्ठान मालिकों, संचालकों एवं व्यापारियों को जागरूक करते हुए यह चेतावनी भी दी गई कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों हेतु करना गंभीर श्रेणी का अपराध है ।संयुक्त टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रशान्त बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिंह परमार, पूर्ति निरीक्षक समीर चमोला, थानाध्यक्ष देवप्रयाग प्रशान्त बहुगुणा एवं दीपक लिंगवाल मय टीम थे ।