एम्स ऋषिकेश में चप्पल में मोबाइल छिपाकर MBBS एग्जाम देने पहुंचा छात्र

ऋषिकेश

एम्स ऋषिकेश में चप्पल में मोबाइल छिपाकर MBBS एग्जाम देने पहुंचा छात्र

एम्स ऋषिकेश में इन दिनों मेडिकल छात्रों की आंतरिक परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को एक छात्र ने मोबाइल फोन को चप्पल के अंदर छुपा लिया। वह मोबाइल लेकर परीक्षा कक्ष में में जाने की कोशिश कर रहा था। परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मी ने जैसे ही छात्र की तलाशी ली तो चप्पल के अंदर रखा मोबाइल को पकड़ लिया।
दरअसल, ऋषिकेश एम्स में एमबीबीएस की सप्लीमेंट्री परीक्षा चल रही थी. एक छात्र परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की तैयारी में था, तभी गेट पर तैनात गार्ड को उसकी हरकतों पर शक हुआ. जब छात्र की तलाशी ली गई, तो गार्ड की नजर उसकी चप्पल पर टिकी. चप्पल के सोल को जब चेक किया गया, तो उसके अंदर से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. छात्र ने चप्पल के तलवे को काटकर उसके अंदर बड़ी सफाई से मोबाइल छिपा रखा था.
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सुरक्षाकर्मी चप्पल को खोल रहे हैं और उसके अंदर फिट किया गया मोबाइल बाहर निकाल रहे हैं.
एम्स प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्र के खिलाफ तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है. परीक्षा की गरिमा बनाए रखने के लिए केंद्र पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है.