खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा घनसाली में होटल रेस्टोरेंट व दुकानों का किया गया निरीक्षण

घनसाली

खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा घनसाली में होटल रेस्टोरेंट व दुकानों का किया गया निरीक्षण

खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा घनसाली में 15 होटल रेस्टोरेंट का निरिक्षण किया गया,. हॉटेलों मे घरेलू गेस सिलेंडरो को होटल मे चेकिंग समय उपयोग करते नहीं पाया गया.. हॉटेल मालिकों व उनकी संगठन को अवगत कराया गया कि अब शासन द्वारा व्यवसायिक गैस की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है और केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही प्रयोग करें.. इसके बाद शुभम पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया गया जहाँ प्रयाप्त मात्रा मे पेट्रोल डीज़ल क्रमशः 8200 लीटर व 11500 लीटर स्टॉक था, उनको हर समय 3000 -3000 लीटर पेट्रोल डीज़ल रिजर्व रखना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए..
तथा रेट सूची, साफ सफाई रखने के निर्देश दिए

साथ ही उनके द्वारा सभी होटल रेस्टोरेंट दुकानों आदि में अनिवार्य रूप से मूल्य सूची प्रदर्शित करने, शौचालय साफ सुधरे रहने, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने, ढकन् वाले कुड्डादान लगाने, वाशिंग एरिया साफ रखने,सभी स्टाफ् के मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने और केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपयोग में करने हेतु निर्देशित किया गया.
इस मौके पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी श्री गरवीन चंद्र भट् और पूर्ति निरीक्षक घनसाली श्री अमित भंडारी, पूर्ति निरीक्षक श्री इंद्रेश नौटियाल, पूर्ति निरीक्षक धीरेन्द्र पेटवाल मौजूद रहे.