सू.वि.टिहरी
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल ने जनता दरबार कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं
जनपद टिहरी गढ़वाल में आज सोमवार को प्रताप इण्टर कॉलेज प्रांगण में सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुना।
जन सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 33 जनसमस्या पत्र दर्ज किए गए जिनका अधिक से अधिक मौके पर ही निस्तारण किया गया शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने के दिशा – निर्देश दिए गए ।
इस मौके पर ग्राम पंचायत रिंगाल गढ़ सकलाना के पूर्व प्रधान अजय सिंह राणा द्वारा दैवीय आपदा से विद्यालय की क्षतिग्रस्त दीवार लगाने की मांग, ग्राम चांजी तल्ली की सोहन लता रावत द्वारा अपने निजी खेत से ट्रांसफर्मर हटाये जाने, निवासी ग्राम बमराडी थौलधार द्वारा क्षेत्र की सड़को की मरम्मत व बस सेवा लगाने आदि शिकायत से प्राप्त हुई जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को जनसामान्य की समस्याओं को प्रमुखता से निस्तारण करने के निर्देश दिए ।
इस मौके पर सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम अवधेश कुमार, डीडीओ मो. असलम, सीएमओ डॉ श्याम विजय, एसडीएम टिहरी स्नेहिल कुंवर, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
