टिहरी
वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर ढालवाला में कल होगी महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक
एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं हरियाणा के पूर्व विधायक अमित सिहाग प्रदेश कांग्रेस के महासचिव प्रभारी देवप्रयाग नरेंद्र नगर राकेश राणा करेंगे कार्यकर्ताओं से संवाद
ढलवाला (नरेंद्रनगर)। कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक एवं हरियाणा के पूर्व विधायक श्री अमित सिहाग जी प्रदेश कांग्रेस के महासचिव प्रभारी देवप्रयाग नरेंद्र नगर राकेश राणा रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे ढलवाला में संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के अध्यक्ष श्री उत्तम सिंह असवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में वोट बचाओ देश बचाओ अभियान की रणनीति, संगठन की मजबूती तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं संगठनात्मक जनपद नरेंद्रनगर-देवप्रयाग के प्रभारी श्री राकेश राणा, नरेंद्रनगर के सह-प्रभारी एवं पीसीसी सचिव श्री यशपाल चौहान तथा देवप्रयाग के सह-प्रभारी एवं पीसीसी सचिव श्री वीरेंद्र सिंह नेगी सहित पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं देवप्रयाग के पूर्व विधायक श्री मंत्री प्रसाद नैथानी, नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक श्री ओम गोपाल रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री वीरेंद्र सिंह कंडारी, नरेंद्रनगर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेंद्र राणा सहित जिला, ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, पीसीसी सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका सभासद एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग के अध्यक्ष श्री उत्तम सिंह असवाल ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से रविवार, 25 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे ढलवाला में समय से पहुंचकर बैठक में सहभागिता करने की अपील की है।
