टिहरी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर हेवल नदी मे स्वच्छता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
विश्व जल दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम एवं हेवल नदी मे स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय जाजल के प्राचार्य श्री ए. के सिंह, प्रो0 निरंजन शर्मा डॉ सीमा पांडे, डॉ सनोवर, श्रीमती मीना, डॉ मीनाक्षी, डॉ संगीता बिजलवान उपस्थित रहे, इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल ने कहां की 22 मार्च 2026 को विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को पानी के महत्व के प्रति जागरूक करना और जल संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। कहा जाता है कि ब्राजील के रियो डी जनेरियो में साल 1992 में विश्व जल दिवस को मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके बाद से साल 1993 से हर साल विश्व जल दिवस मनाया जाता है। पहले विश्व जल दिवस का आयोजन 22 मार्च 1993 को किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य जल का संरक्षण करना है, धरती पर मौजूद पानी का केवल 3% ही मीठा (पीने योग्य) है।
बढ़ती जनसंख्या, कृषि, और औद्योगिक मांग के कारण जल संकट बढ़ रहा है।
जलवायु परिवर्तन और जल प्रदूषण के कारण स्वच्छ जल की उपलब्धता कम हो रही है। अधिवक्ता से राजपाल सिंह मियां जी द्वारा कहा गया की विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आसक्त एवं निर्धन व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिसका उद्देश्य हर प्रत्येक व्यक्ति को न्याय प्रदान करना है. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल एवं राजकीय महाविद्यालय जाजल के छात्रों के द्वारा संयुक्त रूप से नदी की सफाई की गई. तथा आम जनमानस को जल संरक्षण का संदेश दिया. इस अवसर पर जल संरक्षित करने की शपथ भी दी गई.
