उत्तरकाशी
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का भव्य शुभारंभ, मां गंगा और यमुना के जयकारों से गूंजी देवभूमि
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को चारधाम यात्रा का आगाज हो गया। उत्तरकाशी में स्थित दो पवित्र धामों गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए। मां गंगा के जयकारों के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। ठीक 12.15 पर गंगोत्री और ठीक 12.35 पर यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान से खोले गए। कपाटोद्घाटन के साक्षी बने सैकड़ों लोगों ने मंदिर में अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी आस्था डुबकी लगाई।
इसके साथ चारधाम यात्रा का आगाज हो गया। दोनों ही धामों में पहले ही दिन करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा कराई।
गंगोत्री के कपाट खुलने के समय हजारों तीर्थयात्री मंदिर प्रांगण में मौजूद रहे। इस दौरान हर-हर गंगे और मां गंगा की जय के जयकारों से पूरा गंगोत्री धाम गूंज उठा। वहीं, तय मुहूर्त पर दोपहर 12.15 पर गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए । इस दौरान धाम में मौजूद भक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा भी की गई.

रविवार को मां गंगा की उत्सव डोली तड़के ही गंगोत्री धाम के कपाट खोलने के लिए भैरव घाटी से प्रस्थान किया। इससे पहले भैरव घाटी में मां गंगा की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद मां गंगा की डोली यात्रा गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई।
मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि विधिविधान के साथ गंगा पूजन, गंगा सहस्नाम पाठ एवं विशेष पूजा अर्चना करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देश विदेश के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। पहले ही दिन हजार यात्रियों ने गंगोत्री धाम पहुंचकर गंगा जी के दर्शन और पूजा-अर्चना का पुण्य लाभ अर्जित किया।