घनसाली:
खाद्य आपूर्ति विभाग पूर्ति इंस्पेक्टर इन्द्रेश नौटियाल द्वारा होटल रेस्टोरेंट तथा पेट्रोल पंप का किया गया निरीक्षण
घनसाली में खाद्य आपूर्ति विभाग पूर्ति इंस्पेक्टर श्री इन्द्रेश नौटियाल द्वारा हुलानाखाल, तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग रोड में होटल रेस्टोरेंट दुकानों व नीलचामेश्वर पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया गया। पूर्ति इंस्पेक्टर इंद्रेश नौटियाल ने दिनांक 23 अप्रैल को 12 होटल रेस्टोरेंट का निरिक्षण किया,. हॉटेलों मे घरेलू गेस सिलेंडरो को होटल मे चेकिंग समय उपयोग करते नहीं पाया गया.. हॉटेल मालिको को अवगत कराया गया कि शासन द्वारा व्यवसायिक गैस की आपूर्ति प्रारंभ की गई है और केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही प्रयोग करें…इसके बाद पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया गया जहाँ प्रयाप्त मात्रा मे पेट्रोल डीज़ल क्रमशः 4029 लीटर व 5263 लीटर स्टॉक था, उनको हर समय 2000 -2000 लीटर पेट्रोल डीज़ल रिजर्व रखना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए..
तथा रेट सूची, साफ सफाई रखने के निर्देश दिए
साथ ही उनके द्वारा सभी होटल रेस्टोरेंट दुकानों आदि में अनिवार्य रूप से मूल्य सूची प्रदर्शित करने, शौचालय साफ सुधरे रहने, सभी जगह सीसीटीवी लगाने, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने, ढकन् वाले कुड्डादान लगाने, वाशिंग एरिया साफ रखने,सभी स्टाफ् के मेडिकल प्रमाण पत्र बनवाने और केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपयोग में करने हेतु निर्देशित किया गया.
