टिहरी पुलिस ने युवाओं को साइबर अपराध, नशे और बाल अपराधों के खिलाफ किया जागरूक

टिहरी

एसएसपी श्वेता चौबे की मुहिम ला रही रंग — टिहरी पुलिस ने स्कूल पहुंचकर युवाओं को साइबर अपराध, नशे और बाल अपराधों के खिलाफ किया जागरूक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपदभर में चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। युवाओं को अपराध एवं नशे से दूर रखने तथा साइबर अपराधों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से थाना छाम पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज छाम में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष छाम श्री दिलवर सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, साइबर ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं संदिग्ध लिंक से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही युवाओं को नशे के दुष्परिणामों एवं बढ़ते बाल अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए कानून और सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारियां साझा की गईं।

थाना छाम पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि सतर्कता, जागरूकता और अनुशासन ही सुरक्षित समाज की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।

विद्यालय प्रशासन एवं गुरुजनों द्वारा टिहरी पुलिस के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया।