टिहरी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय सेना के गौरवशाली अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि श्री भुवन चंद्र खंडूरी जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा, ईमानदार राजनीति और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित किया। भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाओं के बाद राजनीति में आकर उन्होंने स्वच्छ छवि, सादगी और अनुशासन की मिसाल कायम की। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में पारदर्शिता, सुशासन एवं विकास को नई दिशा मिली।
उत्तराखंड राज्य के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा। वे केवल एक राजनेता नहीं बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रतीक थे। उनके व्यक्तित्व में सैनिक का अनुशासन, जननेता की संवेदनशीलता और एक सच्चे देशभक्त की दृढ़ता स्पष्ट दिखाई देती थी।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन से उत्तराखंड ने एक अनुभवी, ईमानदार एवं दूरदर्शी नेतृत्व को खो दिया है। उनकी सादगी, स्पष्टवादिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।
राकेश राणा ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री भुवन चंद्र खंडूरी जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों तथा समर्थकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
