टिहरी
अध्यक्ष नगरपालिका परिषद टिहरी की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट बैठक आहुत
नगरपालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत की अध्यक्षता एवं पालिका के सभासद गणों की उपस्थिति में नगरपालिका परिषद टिहरी की वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट बैठक आहुत की गई जिसमें माननीय विधायक प्रतिनिधि श्री सुरेश तोपवाल एवं पालिका के सभासद श्रीमती रितु भूषण स्नेही, श्रीमती मधु भट्ट, श्री खेमराज सिंह रावत, श्रीमती सीमा नेगी, श्रीमती उर्मिला राणा श्री विनीत उनियाल,डॉ प्रीति पोखरियाल, श्री विजय ksthait, श्री नवीन सेमवाल एवं श्री प्रवेश चौहान सहित पालिका के अधिशासी अधिकारी श्री वासुदेव डंगवाल, प्रधान सहायक श्री मनोज राणा, सफाई निरीक्षक श्री प्रीतम सिंह नेगी, श्री शिव सिंह सजवान, सहायक लेखाकार श्री सुमित भट्ट, श्री लक्ष्मण सिंह रावत, श्री रविंद्र सिंह रावत, श्री रविंद्र पडियार, श्रीमती मंजू अपर सहायक अभियंता, श्री मनीष पोखरियाल अपर सहायक अभियंता एवं पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। पालिका की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 30 करोड़ 16 लाख 50 हजार 910.00 का बजट पारित किया गया इसके साथ ही बोर्ड द्वारा नगर क्षेत्र में सार्वजनिक शादी समारोह में शराब को प्रतिबंधित किए जाने के उद्देश्य से जो व्यक्ति शादी समारोह में शराब प्रतिबंध रखेगा उसे प्रोत्साहन के रूप में ₹2100 की प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही नगर क्षेत्र में किन्नर समाज के लिए प्रति समझ ₹2100 निर्धारित किया गया इसके साथ ही जिला जिला प्रशासन के सहयोग से बोराडी स्टेडियम के समीप बच्चों के लिए बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्य हेतु 40 लख रुपए स्वीकृत किए गए हैं तथा इसके अतिरिक्त यह होने वाली रुपए 31 लाख की धनराशि पालिका स्तर से दिए जाने की सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही पालिका द्वारा पुरानी टिहरी शहर की धरोहरों को जीवित रखने के उद्देश्य से बोराडी स्टेडियम में रामलीला मंच के ऊपर भव्य सेट का निर्माण कार्य पूर्ण करते हुए रामलीला समिति को रामलीला की आयोजन हेतु विधिवत सोपा गया है जिसके लिए सभी लोगों द्वारा कार्य की सराहना की गई है। इसके साथ ही मान्य अध्यक्ष महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि पालिका द्वारा नगर क्षेत्र की समस्त आंतरिक सड़कों की हॉट मिक्सिंग किए जाने हेतु प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को धनराशि हस्तांतरित की जा चुकी है तथा यथाशीघ्र आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है जिसमें की सभी लोग कार्य के दौरान व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपना सहयोग करें।
