टिहरी में IFAD प्रतिनिधियों संग विकास योजनाओं पर मंथन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त बनाने पर जोर

टिहरी सू.वि.

टिहरी में IFAD प्रतिनिधियों संग विकास योजनाओं पर मंथन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त बनाने पर जोर

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में IFAD (इंटरनेशनल फंड फॉर एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में रीप परियोजना के अन्तर्गत जनपद में संचालित विकास योजनाओं, ग्रामीण आजीविका संवर्धन, कृषि, महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने IFAD के प्रतिनिधियों को जनपद टिहरी गढ़वाल की भौगोलिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिस्थितियों के साथ-साथ विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों, कृषि आधारित गतिविधियों, उद्यमिता विकास तथा आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विकास खण्डवार विस्तार से जानकारी दी गयी। इसके साथ ही पीपीटी के माध्यम से जनपद के पॉली हाउस, पौधशाला, मशरूम की खेती एवं जनपद में सफल फार्मरो के उत्पादौ /कार्यो का चित्रण कर जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में ग्रामीण विकास एवं आजीविका को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से लगातार कार्य किए जा रहे हैं तथा IFAD जैसी संस्थाओं के सहयोग से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने तथा विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी मो. असलम, IFAD के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।