टिहरी सू.वि.
नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर में नाम-निर्देशन पत्रों की बिक्री जारी
नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर हेतु नाम-निर्देशन पत्रों की बिक्री का कार्य दिनांक 27 मई 2026 से प्रारम्भ कर दिया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डी.के. शर्मा ने अवगत कराया कि आज दिनांक 28 मई 2026 को सायं 05:00 बजे तक अध्यक्ष पद हेतु कुल 06 नाम-निर्देशन पत्र तथा सदस्य पद हेतु कुल 19 नाम-निर्देशन पत्रों की बिक्री की गई है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत नाम-निर्देशन पत्रों की बिक्री नियमानुसार जारी है तथा निर्वाचन से संबंधित समस्त कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित किए जा रहे हैं।
