ब्रेकिंग
देवप्रयाग
देवप्रयाग में बड़ा हादसा ,200 मीटर खाई में गिरी कार , राहत बचाव अभियान जारी
देवप्रयाग क्षेत्र में गंगा होटल दर्शन के पास एक कार करीब 200 मीटर खाई मे गिरने की सूचना है। एसडीआरएफ श्रीनगर, ब्यासी और ढालवाला से तीन टीमें मौके के लिए रवाना हो गई है। थाना देवप्रयाग पुलिस टीम और पटवारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि पैराफिट भी वाहन को रोक नहीं पाया और वाहन पैराफिट को उखाड़कर तोड़ते हुए गंगा ओर गहरी खाई में गिर गई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर वाहन की खोज में जुटी है।
