टिहरी:
डंडाचली चम्बा में वृहद वृक्षारोपण अभियान, 50 पौधे लगाकर लिया गया संरक्षण का संकल्प
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का हरित प्रयास, डंडाचली में हुआ वृक्षारोपण
माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश श्री नितिन शर्मा के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल श्री दयाराम द्वारा 11 जुलाई 2026 को डंडाचली, चम्बा में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा आमजन को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना था। अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।
इस अवसर पर सचिव श्री दयाराम के साथ रिटेनर अधिवक्ता राजपाल सिंह मियां, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण, पैरा लीगल वालंटियर्स और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक दायित्व बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन स्वच्छ, हरित और स्वस्थ समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।
