ऑपरेशन प्रहार: कीर्तिनगर में 8.95 ग्राम स्मैक बरामद, पहाड़ों में नशा फैलाने वाला नेटवर्क निशाने पर

टिहरी

टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹3 लाख की स्मैक के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, SSP श्वेता चौबे का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कीर्तिनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2 स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग ₹3 लाख कीमत की 8.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 9 जुलाई कोतवाली कीर्तिनगर की टीम मलेथा बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान 2 संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में अंकित डोभाल के कब्जे से 5.17 ग्राम और रुद्र राणा के कब्जे से 3.78 ग्राम स्मैक मिली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
अंकित डोभाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद डोभाल, निवासी कीर्तिनगर* और रुद्र राणा पुत्र गंभीर सिंह राणा, निवासी रुद्रप्रयाग हाल श्रीनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि दोनों पहाड़ी क्षेत्रों में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने के लिए स्मैक की सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 25/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है।

SSP श्वेता चौबे का बयान:
“जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए ऑपरेशन प्रहार पूरी दृढ़ता से जारी रहेगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे से जुड़ी कोई भी सूचना पुलिस या टोल फ्री नंबर 1933 और मानस पोर्टल पर दें।”

गिरफ्तार करने वाली टीम:
उ0नि0 कुंवर राम आर्य, अपर उ0नि0 पंकज घनसाला, हे0का0 नरेश राजवंशी, का0 प्रवेश पालियाल