सीएचसी थत्यूड़ में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 770 से अधिक मरीज लाभान्वित

टिहरी

सीएचसी थत्यूड़ में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 770 से अधिक मरीज लाभान्वित

सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह के तहत लगा शिविर, विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने किया था शुभारंभ

राज्य सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह” के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थत्यूड़ में आयोजित तीन दिवसीय वृहद विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का शनिवार को समापन हो गया। 16 जुलाई को धनोल्टी विधायक श्री प्रीतम सिंह पंवार ने शिविर का शुभारंभ किया था।

तीन दिन चले इस शिविर में क्षेत्र के 770 से अधिक लोगों को निःशुल्क विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं। सामान्य रोग, महिला एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, नेत्र रोग व दंत रोग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को परामर्श दिया। साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की गईं।

शिविर का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय व दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था, ताकि उन्हें इलाज के लिए दूर-दराज न जाना पड़े। स्थानीय लोगों ने शिविर का भरपूर लाभ उठाया।

स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी आयोजन में सक्रिय रहे।