जंतर-मंतर पर रील बनाने पर भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी बर्खास्त, बोलीं- “सत्य और राष्ट्रहित सर्वोपरि”

दिल्ली:

जंतर-मंतर पर रील बनाने पर भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी बर्खास्त, बोलीं- “सत्य और राष्ट्रहित सर्वोपरि”

कॉकरोच जनता पार्टी CJP के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचकर रील बनाने वाली उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल की भाजपा युवा मोर्चा नेत्री को पार्टी ने पद से हटा दिया है।

जानकारी के अनुसार नई टिहरी मंडल भाजयुमो अध्यक्ष मणिका राणा जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन में शामिल हुई थीं। वहां से उन्होंने सोशल मीडिया के लिए रील भी बनाई। मामले की पुष्टि के बाद भाजपा युवा मोर्चा नई टिहरी ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों और संगठनात्मक उदासीनता के आरोप में मंडल अध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया। उनके स्थान पर शुभम नेगी को नई टिहरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष राणा ने बताया कि पार्टी अनुशासन के खिलाफ जाने और लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में उदासीनता बरतने के कारण यह कार्रवाई की गई है। मणिका राणा विद्यार्थी परिषद से भी जुड़ी हुई हैं।

मुझे खुशी है” – मणिका राणा
पद से हटाए जाने के बाद मणिका राणा ने कहा, “मेरा जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित है। इसके लिए अकेले भी खड़ा होना पड़े तो तैयार हूं। मुझे खुशी है कि मैं देशभर के विद्यार्थियों के साथ खड़ी रही और अपनी जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों की आवाज बन सकी। हमारी मुख्य मांग पूरी हुई। यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत है।”
उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने देर से ही सही, लेकिन सही निर्णय लिया है।

आंदोलन हुआ समाप्त
बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के शनिवार को इस्तीफा देने के बाद CJP ने एक महीने से अधिक समय से चल रहा जंतर-मंतर प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इसके बाद रविवार को प्रदर्शन स्थल पर सन्नाटा रहा और सामान्य आवाजाही बहाल हो गई।