टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग तेज, संघर्ष समिति का धरना 23वें दिन भी जारी

टिहरी

टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग तेज, संघर्ष समिति का धरना 23वें दिन भी जारी

टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन लगातार 23 दिन जारी है। टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले नई टिहरी के ई-ट्रेसणी वडोनी मंच पर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना 23वें दिन में प्रवेश कर गया है। शहर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार ने बताया कि कल कुलदीप पंवार के नेतृत्व में टिहरी के कांग्रेस के साथयो ने प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गणेश गोदियाल जी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जी को पत्र व गायपन दिया व उक्त नेताओ ने विधानसभा में आवाज उठाने का आस्वासन दिया, पत्र देने वालो में शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, प्रदेश महामंत्री विजेय गुनसोला, मोनू नॉटियाल, जिला उपाध्यक्ष मान सिंग, विजेय पाल, लखवीर चौहान, आनंद सिंह बेलवल, प्रवीण भंडारी, किशोर सिंह आदि

समिति के अनुसार 16 अगस्त से निरंतर चल रहे इस धरने के बाद 01 सितंबर से क्रमिक अनशन शुरू किया गया है।

आज क्रमिक अनशन के 08वें दिन दो लोग अनशन पर बैठे हैं:
1. डॉ. उम्मेद सिंह नेगी जी
2. श्री आनन्द सिंह तोपवाल जी

समिति ने सत्याग्रहियों की सूची भी जारी की है, जिनमें शामिल हैं – श्री जीत राम भट्ट जी, श्री टीकम चौहान जी, श्री हातिब चमोली जी, श्री हीकम सिंह चौहान जी, डॉ. राकेश भूषण गोदियाल जी और त्रलोक सिंह जी ,
समर्थन में शिवराज सजवाण, संदीप रावत, भगवान सिंह , जगदीश नेगी, कर्म सिंह तोपवाल, आदि थे।

समिति का कहना है कि जब तक मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।