विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027: 10 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली में सजेगा राष्ट्रीय युवा महोत्सव का मंच

टिहरी

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027: 10 से 12 जनवरी तक नई दिल्ली में सजेगा राष्ट्रीय युवा महोत्सव का मंच

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027’ की रूपरेखा जारी कर दी है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव के इस भव्य राष्ट्रीय संस्करण का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2027 के दौरान नई दिल्ली में किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को ‘विकसित भारत @2047’ के विजन से सीधे जोड़ना और उनके विचारों को नीति-निर्माण का हिस्सा बनाना है।

प्रमुख बिंदु और कार्यक्रम की संरचना

पात्रता: 17 अगस्त 2026 तक 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के युवा इस कार्यक्रम के विभिन्न ट्रैक्स में भाग लेने के पात्र हैं।

माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण: सभी पंजीकरण, क्विज़ और निबंध प्रतियोगिताएं ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) पोर्टल (mybharat.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन संचालित की जाएंगी।

छह प्रमुख ट्रैक्स: इस बार VBYLD में 6 ट्रैक्स शामिल किए गए हैं—विकसित भारत चैलेंज, कल्चरल ट्रैक, डिजाइन फॉर भारत, हैक फॉर सोशल कॉज, यूथ एंटरप्रेन्योर्स चैलेंज, और यूथ पार्लियामेंट। यूथ पार्लियामेंट को इस वर्ष VBYLD के साथ एकीकृत किया गया है।

10 क्षेत्रीय क्लस्टर: विकसित भारत चैलेंज ट्रैक को पूरे देश के लिए 10 रीजनल क्लस्टर्स में विभाजित किया गया है, ताकि राज्यों की विशिष्ट प्राथमिकताओं पर समाधान तैयार किए जा सकें।

चयन प्रक्रिया और चरणबद्ध समय-सारणी
प्रतियोगिता का चयन पारदर्शी और त्रि-स्तरीय (जिला, राज्य और राष्ट्रीय) आधार पर होगा।

टिहरी गढ़वाल के युवाओं के लिए यह एक विशेष अवसर है, जहां जिले के युवा अपनी प्रतिभा, विचार और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं।

पंजीकरण, क्विज एवं अन्य प्रतियोगिताएं मेरा युवा भारत (MY Bharat) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।

युवाओं का चयन तीन चरणों—जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। टिहरी गढ़वाल के प्रतिभागियों को जिला स्तर से अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करते हुए राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

टिहरी गढ़वाल के युवा केवल दर्शक नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनें। अपनी सोच, प्रतिभा और नवाचार को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए VBYLD 2027 में अवश्य भाग लें।
पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए:
मेरा युवा भारत पोर्टल – mybharat.gov.in