टिहरी
टिहरी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, प्रभारी मंत्री गणेश जोशी को दिखाए काले झंडे
टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन आज और तेज हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज टिहरी पहुंचे प्रभारी मंत्री श्री गणेश जोशी जी को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया और मेडिकल कॉलेज जल्द बनाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार ने किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर और हाथ में काले झंडे लेकर जमकर नारेबाजी की। पंवार जी ने कहा कि 16 अगस्त से 45 दिन से अधिक समय से धरना चल रहा है, सरकार सोई हुई है। जब तक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास नहीं होगा, इसी तरह काले झंडे दिखाकर विरोध जारी रहेगा।
इस विरोध प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार,श्री देवेन्द्र नौटियाल जी, श्रीमती आशा रावत जी, श्री नवीन सेमवाल जी, श्री राहुल बुटोला जी, श्री जुनैद खान जी, श्री अरशद जी, श्री लखबीर चौहान जी, श्री राजेश जी, श्री इमरान खान जी, ज़मीर, मोहित रावत, सुरेश जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
