मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में ‘सेवा संकल्प’ अभियान तेज

टिहरी

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में ‘सेवा संकल्प’ अभियान तेज

टिहरी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश में शुरू हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लोक निर्माण विभाग में व्यापक स्तर पर संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रांतीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, बौराड़ी, नई टिहरी में इस अभियान को गति दी गई.

प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग बौराड़ी नई टिहरी

लोक निर्माण मंत्री के निर्देशों के क्रम में  प्रांतीय खण्ड बौराड़ी और निरीक्षण भवन नई टिहरी के अधिकारी और कर्मचारी अभियान में सक्रिय भागीदारी कर रहे हैं। विभाग की ओर से जनसेवा, जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क सुरक्षा, स्वच्छता, वृक्षारोपण और जन-सुविधाओं से जुड़े कार्यों के माध्यम से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

निरीक्षण   भवन लोक निर्माण विभाग बौराड़ी नई टिहरी

अधिकारियों को अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक कार्मिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय स्तर पर सेवा भावना के साथ किए जा रहे कार्यों से ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना को आगे बढ़ाया जा रहा है।